मैनपुरी (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। शहीद मेला फिल्म फेस्टिवल के छठे संस्करण का आयोजन बेवर, मैनपुरी में किया गया। इस प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में युवा निर्देशक रतन शर्मा द्वारा निर्देशित शार्ट फिल्म “लाईफ आफ्टर रिटायर्मेंट” ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार प्रमुख अवार्ड अपने नाम किए।
फिल्म में प्रभावशाली अभिनय के लिए अभिनेता अखिलेश श्रीवास्तव को बेस्ट एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें फिल्म की सशक्त कथा के लिए बेस्ट स्टोरी अवार्ड भी प्रदान किया गया। वहीं बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का अवार्ड निर्देशक रतन शर्मा को मिला तथा बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक का अवार्ड सत्यम सिंह को प्रदान किया गया।

फेस्टिवल में जूरी द्वारा चयनित कई अन्य शार्ट फिल्मों को भी सम्मानित किया गया, जिसमें “नकाब” शार्ट फिल्म को बेस्ट शार्ट फिल्म अवार्ड दिया गया। फिल्म फेस्टिवल का आयोजन चेयरमैन राज त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य सार्थक और संवेदनशील सिनेमा को बढ़ावा देना तथा देश की नई और उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराना रहा।
इस अवसर पर देश के विभिन्न शहरों से आए अनेक अभिनेता, निर्देशक एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और दर्शकों ने फिल्मों की सराहना की।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal