Attack on Indian at Russia : रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य में एक विश्वविद्यालय में शनिवार को हुए चाकू से हमले की है, जिसमें छह लोग घायल हो गए हैं, जिनमें चार भारतीय छात्र भी शामिल हैं। हमले के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हमलावर एक किशोर था, जो एक प्रतिबंधित नियो-नाजी संगठन से संबंधित बताया गया है। उसने ऊफा स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में घुसकर छात्रों और पुलिस अधिकारियों पर हमला किया।आरोपी ने पुलिस के खिलाफ भी विरोध किया और अपने आप को भी चोट पहुंचाई। इस घटना के दौरान, उसने राष्ट्रवादी नारे लगाए और दीवार पर स्वास्तिक की तस्वीर खींची गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर है।मास्को स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि घायलों को उचित चिकित्सा सहायता दी जा रही है और रूसी अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। कजान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास को सहायता प्रदान करने के लिए ऊफा भेजा गया है।रूसी अधिकारियों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है, और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यह घटना छात्रों की सुरक्षा और विदेशों में रह रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़ा रही है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal