Saturday , February 7 2026

कोका-कोला इंडिया ने SLMG के साथ माघ मेले में की कई पहल

प्रयागराज (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। कोका-कोला इंडिया, महाकुंभ 2025 में अपनी सफल भागीदारी के बाद, अब माघ मेला 2026 में अपने प्रयासों को और मजबूत कर रही है। कंपनी ने इस बड़े सांस्कृतिक आयोजन में स्थानीय रोजगार सुनिश्चित करने तथा आगंतुकों के लिए पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए कई पहलें की हैं।

अपने बॉटलिंग पार्टनर एसएलएमजी बेवरेजेज़ के साथ, कंपनी ने ऐसा नेटवर्क तैयार किया है जिससे स्थानीय वेंडर्स और रिटेलर्स को रोजगार का अवसर प्रदान किया जा सके।

संदीप बाजोरिया (वाइस-प्रेसिडेंट-इंटीग्रेटेड ऑपरेशन्‍स, कोका-कोला इंडिया, साउथवेस्‍ट एशिया) ने कहा, “माघ मेला इसलिए खास है क्योंकि यह लाखों लोगों, स्थानीय रोजगार और छोटे व्यवसायों को जोड़ता है। यूपी सरकार की योजना और सहयोग इसे एक बेहतरीन आर्थिक मंच बनाती हैं। एसएलएमजी बेवरेजेज़ के साथ मिलकर हम आगंतुकों के लिए पेय पदार्थ उपलब्ध कराते हैं और स्थानीय वेंडर्स के लिए नौकरी के अवसर बढ़ाते हैं।”

अन्‍न दान-द कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन अपनी #MaidaanSaaf पहल के तहत प्रयागराज में माघ मेला 2026 में कचरा प्रबंधन और आने वाले लोगों की सहूलियत के लिए इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर का समर्थन कर रही है। इस पहल में मेले में कचरा सही तरीके से इकट्ठा करना और रीसायकल प्लास्टिक से बने चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। जो आगंतुकों के लिए मददगार हैं और प्लास्टिक के दोबारा इस्तेमाल को दिखाते हैं।

पारितोष लढ़ानी (संयुक्‍त प्रबंध निदेशक और बोर्ड के सदस्‍य, एसएलएमजी बेवरेजेज़) ने कहा, ‘‘एसएलएमजी बेवरेजेज़ अपने रिटेल और वितरण नेटवर्क का उपयोग करके माघ मेला 2026 के अनुभव को और बेहतर बना रहा है। रिटेल आउटलेट्स, फूड कोर्ट और हाइड्रेशन कार्ट्स के जरिए हम आगंतुकों तक ताजगी और पेय आसानी से पहुंचा रहे हैं। यह तरीका न सिर्फ सप्लाई चेन को मजबूत करता है, बल्कि स्थानीय वेंडर्स को सपोर्ट करता है। आर्थिक अवसर पैदा करता है और कोका-कोला इंडिया की समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।‘’