Thursday , February 5 2026

आदित्य विजन ने लखनऊ में 8वें शोरूम का किया भव्य शुभारंभ

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। आदित्य विजन ने सुल्तानपुर रोड पर स्थित अर्जुनगंज में देश के 194वें और लखनऊ के 8वें शोरूम का शुभारंभ किया। 

आदित्य विजन उपभोक्ता उपकरणों के लिए बिहार का एक विश्वसनीय और अपने बेहतरीन सर्विस तथा शानदार ऑफर्स के लिए जाना हुआ नाम है। आदित्य विजन ने अपना पहला शोरूम 1999 में पटना के तारामण्डल के सामने शुरू किया, उसके बाद यह कारवां आज 2026 में अपने 194वें स्टोर तथा उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 8वें शोरूमों के साथ खड़ा है।

आदित्य विजन के निदेशक ‘आकर्ष सिंह’ ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कहा, “हम ग्राहकों के समर्थन से स्टोर खोलने के लक्ष्य को पूरा कर पाए हैं। यह सफलता हमारे ग्राहकों, कर्मचारियों और सहयोगियों की निरंतर मेहनत और भरोसे का परिणाम है।” आदित्य विजन ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सूचीबद्ध होने वाला बिहार का पहला इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन है। इस अवसर पर उन्होंने अपने सभी कर्मचारियों, शुभचिंतकों, सहयोगियों तथा ग्राहकों को उनके विश्वास के लिए उनका हार्दिक धन्यवाद किया। इस दौरान हमने अपने ग्राहकों की सुविधा का निरंतर ख्याल रखा है जिससे उन्हें उनकी खरीदारी में हम अधिक से अधिक सहूलियत दे सके।

आदित्य विजन का मंत्र है अदा करें छोटी किस्तों में सिर्फ मूल, ब्याज जाएं बिल्कुल भूल। ‘ब्याज मुक्त फाइनेंस रू 36 आसान मासिक किश्तों में केवल मूल राशि का भुगतान, ‘डेबिट कार्ड द्वारा पेपरलेस फाइनेंस सुविधा, ‘जीरो डाउन पेमेंट’ पर मनचाहे उत्पाद की खरीदारी और त्वरित डिलीवरी, पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बदले सुपर एक्सचेंज ऑफर’, ‘हाथों-हाथ आसान लोन सुविधा, जिसमें प्रमुख वित्तीय संस्थान जैसे “एचडीएफसी, आईडीएफसी फर्स्ट, आईसीआईसीआई और बजाज फाइनेंस भागीदार हैं। 

‘बजाज फाइनेंस के ग्राहकों के लिए एक ईएमआई आदित्य विजन द्वारा वहन की जाएगी।’ ‘रू. 7500 तक का कैशबैक’ और ’10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट’, क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर लागू। ‘स्मार्टफोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर विशेष छूट और ऑफर्स, लैपटॉप की खरीदारी पर वायरलेस कीबोर्ड और माउस फ्री’

ग्राहकों के लिए विशेष सेवा और सहायता

आदित्य विजन का ‘कस्टमर हेल्पलाइन ‘आदित्य सेवा” सप्ताह के सातों दिन ग्राहकों की सहायता के लिए उपलब्ध है। साथ ही, कंपनी ‘सही उत्पाद, उचित मूल्य, आसान एक्सचेंज सुविधा और फ्री होम डिलीवरी व इंस्टॉलेशन’ की पेशकश करती है। ग्राहक सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर ‘9955555544’ पर संपर्क कर सकते हैं।

खरीदें और जीतें’ मेगा पुरस्कार योजना

आदित्य विजन की वार्षिक “बाय एंड विन योजना के अंतर्गत ग्राहकों को इस वर्ष 23 करोड़ रूपये के पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इस योजना में ‘भाग्यशाली विजेताओं को पटना, रांची, लखनऊ और मध्य प्रदेश के इंदौर में एक-एक घर मिलेगा।’ ‘प्रथम पुरस्कार के रूप में 225 कारें और द्वितीय पुरस्कार में 1501 मोटरबाइक्स प्रदान की जाएंगी।’ ‘हर 10,000 रूपये की खरीदारी पर एक कूपन मिलेगा, जिससे ग्राहक इस मेगा ड्रॉ में भाग ले सकते हैं।’

आदित्य विजन इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल सेक्टर में ग्राहकों को उच्च स्तरीय सेवा और बेहतरीन उत्पाद अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिक जानकारी के लिए निकटतम ‘आदित्य विजन शोरूम’ पर संपर्क करें।