Thursday , January 22 2026

अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की जिला इकाई का गठन

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा लखनऊ मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक महासभा के कार्यालय, विशाल खंड डिगडिगा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत ने की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमवंत सिंह गड़िया, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष राधा बिष्ट, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक असवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंजली बोनाल, संगीता रावत, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव पूरन सिंह बिष्ट, प्रदेश संयोजक बच्ची सिंह डोलिया, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से जिला इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित जिला इकाई में संयोजक के रूप में युवराज सिंह परिहार, अध्यक्ष पद पर नारायण जोशी, जबकि उपाध्यक्ष के पद पर महेंद्र सिंह रावत, जगदीश बुटोला, महेंद्र सिंह राणा एवं बृजमोहन नेगी का चयन किया गया। महासचिव का दायित्व जयबीर सिंह बिष्ट को सौंपा गया।

इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह बिष्ट, सह-कोषाध्यक्ष केशव बिटालू, संगठन सचिव नारायण रावत, मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह बम, प्रचार सचिव पंकज राणा तथा कार्यालय सचिव महावीर खांतवाल को नियुक्त किया गया। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य में वीरेंद्र मेहता को शामिल किया गया।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत, प्रदेश संयोजक बच्ची सिंह डोलिया एवं प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जानकारी दी कि लखनऊ राज्य इकाई का गठन फरवरी माह में किया जाएगा।

बैठक में सुरेंद्र सिंह बिष्ट, हरपाल सिंह गड़िया, मोहन सिंह बिष्ट, गिरीश जोशी, गोकुल उप्रेती, सुरेंद्र सिंह बोरा, प्रदीप सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर तहरी भोज का भी आयोजन किया गया।