Thursday , March 5 2026

भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल अजनहर रोड इकाई के पदाधिकारियों ने ली शपथ

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन का विस्तार करते हुए अजनहर रोड इकाई का गठन किया है। रविवार को आयोजित समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाईं गई। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक एस.डी. सिंह बैसवारा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह ने की।

शपथ ग्रहण करने वालों में अमरेश प्रताप सिंह (अध्यक्ष), रोहित कुमार सिंह (महामंत्री), आनंद कुमार अवस्थी (संरक्षक), प्रमोद कुमार रावत (संरक्षक), राजकुमार पाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), केदार रावत (उपाध्यक्ष), उपेंद्र यादव (उपाध्यक्ष), बब्लू मौर्या (मंत्री), उमेश यादव (संगठन मंत्री), शत्रुघ्न लोधी (संगठन मंत्री), सुबोध कुमार सिंहल (कोषाध्यक्ष), जितेंद्र सिंह (मीडिया प्रभारी), चन्द्र गुप्ता (सह मीडिया प्रभारी), राजकुमार सैनी (कार्यकारिणी सदस्य) एवं शेखर श्रीवास्तव (कार्यकारिणी सदस्य) शामिल रहे।

मुख्य अतिथि एसडी सिंह बैसवारा ने व्यापारियों को एकजुट रहने का संदेश देते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है। उन्होंने व्यापारियों को हर समस्या में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया।

प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि व्यापारी समाज की समस्याओं के समाधान, उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष तथा व्यापारी एकता को मजबूत करने के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुशील सिंह ,कोषाध्यक्ष विवेक शुक्ला ,संरक्षक सौरभ तिवारी, सुशील निगम, उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, विशाल रावत, उमेश राय, संगठन मंत्री एस.के. मिश्रा , उप मंत्री आरके सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी किशन सिंह, जिला अध्यक्ष अवधेश विश्कर्मा, प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला इकाई, नहर रोड इकाई और विकास नगर इकाई की पूरी टीम मौजूद रही।