लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की स्वीकृति से लखनऊ महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दिकी ने वरिष्ठ समाजवादी नेता गजेन्द्र मिश्र को लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।
गजेन्द्र मिश्र इससे पूर्व वार्ड उपाध्यक्ष, महोना विधानसभा अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, नगर अध्यक्ष समाजवादी ब्राम्हण सभा तथा नगर सचिव समाजवादी पार्टी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दिकी ने आशा व्यक्त की कि गजेन्द्र मिश्र पार्टी के निर्देशों के अनुरूप लखनऊ महानगर क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ाएंगे तथा समाजवादी पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर आलोक यादव, कमलेश सिंह, डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय, दीपक मिश्र, रोहित श्रीवास्तव, अमन शुक्ला, ललित बाजपेई, हिमांशु शुक्ला, देवेन्द्र शुक्ल, एड. उदय प्रताप मिश्र, विशाल सिंह, नमन शुक्ला, कमलेश श्रीवास्तव, जयपाल सिंह, एड. रघुनाथ सिंह, रमा शंकर गुप्ता सहित अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गजेन्द्र मिश्र को शुभकामनाएं दीं। साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal