Thursday , February 12 2026

Lucknow Metro : यात्रियों संग सैंटा क्लॉज ने किया सफर, बांटे उपहार


हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर सैंटा क्लॉज, आकर्षक सजावट और लाइव म्यूजिक ने यात्रियों का दिल जीता

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। क्रिसमस के अवसर पर लखनऊ मेट्रो द्वारा यात्रियों के साथ पर्व की खुशियां साझा करने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सैंटा क्लॉज ने मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों में यात्रियों के साथ सफर किया और बच्चों को टॉफियां व चॉकलेट बांटकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। सैंटा के साथ यात्रियों, विशेषकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर की गई भव्य क्रिसमस सजावट यात्रियों और सेल्फी प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में यात्रियों ने स्टेशन पर पहुंचकर सजावट के साथ यादगार पल कैद किए। यह सजावट 1 जनवरी 2026 तक यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी, ताकि वे अपनी मेट्रो यात्रा के दौरान भी उत्सवी माहौल का आनंद ले सकें।

उत्सव को और रंगीन बनाने के लिए हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर ‘जज़्बा बैंड’ द्वारा लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस भी आयोजित किया गया, जिसने यात्रियों के बीच उत्साहित माहौल तैयार कर दिया। लखनऊ मेट्रो का यह प्रयास यात्रियों के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करने की दिशा में एक पहल है।