लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। स्मृति उपवन, आशियाना में चल रहे हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में रविवार को सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी (पूर्व विधायक गौरीगंज अमेठी), सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, मनीष सिंह मनु, ओपी सिंह (प्रबंधक गुरुकुल एकेडमी गौरीगंज) आयोजक अरुण प्रताप सिंह, गुंजन वर्मा, रनवीर सिंह और हेमू चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सांस्कृतिक मंच पर आज स्तुतिनृत्यम फाउण्डेशन और विश्वमंगल्य सभा के संयुक्त तत्वाधान में विविध नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियों ने धमाल मचाया। इस कार्यक्रम में प्रतिभा सोनकर विनर रही। सरस्वतिकाश्रम के मनीष ठाकुर के संयोजन में नन्हे कलाकार कृषा, प्रिशा, समृद्धि और चमता भाटिया ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। स्विंग विदिन फ्लो समूह की शास्विका, त्रिशा, शोना भार्गव और आमायरा ने नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ देकर मंच को सजाया।

डी डांस अकादमी ने नृत्य निर्देशक विकास शर्मा के निर्देशन में ऊर्जावान प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में डेन्जरस पर प्रस्तुति, बॉलीवुड मिश्रित गीत, बच्चों की प्रस्तुति तथा बॉलीवुड मिश्रण जैसे विविध नृत्य कार्यक्रम शामिल रहे। हिमांशु, प्रथम्, यशमित, एंजल ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। अपराजिता नृत्य एवं कला केंद्र की अपराजिता मुखर्जी ने भी अपनी कला से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
मंजू श्रीवास्तव के निर्देशन में धुन बंजारा समूह ने सांझी सुरमई और लोकनृत्यों की श्रृंखला प्रस्तुत कर वातावरण को रोमांचित कर दिया। कलाकार मनीष त्रिपाठी, रिया सिंह, सुमित सिंह, शेखर श्रीवास्तव, वर्षा मिश्रा, ऋचा, वीरेंद्र यादव और शशि कुशवाहा ने पंजाबी, सिंधी, ब्रज और बुंदेली लोकशैली के नृत्यों से दर्शकों को आनंदित किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal