Saturday , December 6 2025

अखण्ड आर्यावर्त आर्य महासभा : लड्डू गोपाल का पूजन कर मनाया शौर्य दिवस

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने शनिवार को कुर्सी रोड स्थित संगठन मुख्यालय में भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर शौर्य दिवस मनाया। मालूम हो कि संगठन द्वारा मथुरा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मभूमि में देहरी पूजन के साथ शौर्य दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी को पुलिस प्रशासन ने नजरबंद कर जाने से रोक दिया था। जिसके उपरांत तत्काल निर्णय लेते हुए संगठन मुख्यालय में ही भगवान श्रीकृष्ण के लड्डू गोपाल स्वरूप के रूप में उनकी प्रतिमा का जलाभिषेक कर पूजन किया गया।

तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व में श्री कृष्ण की प्रतिमा के साथ मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि पर देहरी पूजन के लिए निकले। जिसमें संजय श्रीवास्तव (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), बाबा महादेव (राष्ट्रीय प्रवक्ता), अनीता तिवारी (महिला मंडल अध्यक्ष लखनऊ), सुनील कुमार शुक्ला (कार्यालय मंत्री), सुनील कुमार सिंह (प्रचार मंत्री), राम तिवारी, प्रकाश श्रीवास्तव (प्रदेश उपाध्यक्ष) आचार्य राम जी अवस्थी (प्रदेश प्रवक्ता), कानपुर मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह, शिवम वर्मा, बाराबंकी जिला अध्यक्ष, घनश्याम रस्तोगी, लखनऊ मंडल अध्यक्ष, सुनील सिंह, चंद्र मौली शुक्ल (प्रदेश अध्यक्ष) सहित काफी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे। 

इससे पहले श्री त्रिवेदी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम जन्मभूमि की तरह श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर भी जल्द ही आततायियों की निशानियों से मुक्त होगी। इसके लिए संगठन निरन्तर काशी और मथुरा के लिए अन्तिम लड़ाई तक सड़कों पर उतरती रहेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से तत्परता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही संगठन के मूल उद्देश्यों वैदिक संस्कृति, धर्म जागरण और राष्ट्रीय गौरव के प्रसार हेतु सभी ने एकजुट होकर सतत प्रयास करने का संकल्प लिया।