लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। आशियाना क्षेत्र के स्मृति उपवन में माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस इंस्पेक्टर देश दीपक, आयोजक अरुण प्रताप सिंह व गुंजन वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया।
संस्कृतिक मंच पर हिंदी साहित्य अकादमी लखनऊ संभाग द्वारा आयोजित काव्य संध्या का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सौरभ जैन, सुमन और डॉ. अनामिका जैन अंबर एवं संयोजक और संचालक कवित्री डॉ. वंदना श्रीवास्तव वान्या उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में शिखा श्रीवास्तव ने प्यार के पथ पर बनाकर आशियाना हम चले…. हथियार तक उठाए हैं मां ने देश की रक्षा के लिए, वंदना श्रीवास्तव ने काव्य रचना से देशभक्ति का भाव समर्पित किया। विंद्र श्रीवास्तव ने सांस कब.., सुनील मल्होत्रा ने जिंदगी क्या है.., डॉक्टर सीमा श्रीवास्तव ने आई बरखा सुहानी…, पारुल मल्होत्रा ने अगर तुमको तेरा.., अंशु पाठक ने नाम गुम जाएगा… सुनाया। वहीं डॉक्टर अनामिका, अभिषेक, सरोज बाला सोनी, वरुष्का पांडे, सत्यदेव सिंह, वान्या, शुभम शुक्ला, रत्नेश राज अनुराग सहित अन्य कवियों/ कवित्रियों ने अपनी काव्य संरचना पढ़ी।
रितु सिंह (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग विभाग) ने अवधी लोक नृत्य कर दर्शको को मंत्रमुग्ध किया। प्राजंलि पटेल ने जगदंबा घर में दियरा…. गीत की प्रस्तुति दी। दिनभर जहां रहियो हमार पिया… छोटे से नन्हें से हमका मिला रे बालम…. नीतू सिंह ने गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। ग्रुप डांस में पटना से बैदा बुला दा… लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
इस दौरान महोत्सव समिति के रणवीर सिंह, हेमू चौरसिया, मोनालिसा, रोली जयसवाल, नीलम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। महोत्सव के रंगमंच का संचालन आर जे प्रदीप शुक्ला ने किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal