लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रगति इवेंट संस्था द्वारा अवध विहार योजना, अवध शिल्पग्राम (खुला क्षेत्र) में आयोजित लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव में उपलब्ध विभिन्न उत्पाद सभी को आकर्षित कर रहे हैं।

पांचवें दिन शनिवार को सांस्कृतिक मंच पर एसके डांस क्रिएशन के निदेशक सूरज कनौजिया के नेतृत्व में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। अंशिका गुप्ता, शिवानी सिंह, पथ तिवारी, आराध्या सिंह, पूजा यादव, आराध्या यादव, कार्तिक, शमा परवीन, आयुषी मौर्य धमाकेदार प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विजय कुमार, सलीम अब्बासी और साजिद अब्बासी ने नए एवं पुराने गीतों को गाकर खूब धमाल मचाया। संस्था के उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने सभी बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सभी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal