लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। हिमालया वेलनेस ने भारतीय महिला आइस हॉकी टीम के साथ साझेदारी करते हुए अपना नया अभियान #StrongWomenSoftSkin लॉन्च किया है। जिसके तहत ब्रांड ने हिमालया कोकोआ बटर इंटेंसिव सीरम बॉडी लोशन पेश किया है। अपने श्रेणी का पहला, यह इनोवेटिव लोशन सीरम के लाभों और 100% प्राकृतिक अवयवों से तैयार किया गया है। जो त्वचा को गहन पोषण और दीर्घकालिक देखभाल प्रदान करता है। यह सहयोग उन महिलाओं का सम्मान करता है जो सीमाओं को लांघकर चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करती हैं।
डिजिटल वीडियो कैंपेन में भारतीय महिला आइस हॉकी टीम को दिखाया गया है। फिल्म की शुरुआत लॉकर रूम से होती है, जहाँ खिलाड़ी बर्फ पर उतरने से पहले हिमालय कोकोआ बटर इंटेंसिव सीरम बॉडी लोशन का उपयोग करती हैं। फिल्म लोशन के गहन, सुरक्षात्मक पोषण को एथलीटों की ताकत और लचीलेपन के बीच समान रुप से रखती है। यह दिखाती है कि यह लोशन अत्यधिक सर्दियों के हालात में भी त्वचा को नमीयुक्त बनाए रखने की क्षमता रखता है।
जहाँ दृढ़ता की सबसे अधिक परीक्षा होती है, वहाँ भी अपना प्रभाव बनाए रखते हुए यह लोशन मॉइस्चराइजेशन के स्वर्ण मानक के तौर पर उभरता है, तथा हर चुनौती के दौरान त्वचा को कोमल और नमीयुक्त बनाए रखता है। प्राकृतिक कोको युक्त सीरम से समृद्ध ये लोशन 48 घंटे तक मॉइस्चराइजेशन प्रदान करता है और त्वचा के अनुकूल पीएच 5.5 सुरक्षा बनाए रखता है।

राजेश कृष्णमूर्ति (बिज़नेस डायरेक्टर, कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिवीजन, हिमालया वेलनेस) ने कहा, “भारतीय महिला आइस हॉकी टीम के साथ साझेदारी हमें शक्ति और दृढ़ता जैसे मूल्यों का उत्सव मनाने का अवसर देती है। ऐसे मूल्य जो हमेशा हिमालय वेलनेस के मूल में रहे हैं। इस साझेदारी के माध्यम से हम महिलाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें यह याद दिलाना चाहते है कि जब वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ती हैं, तो हिमालया लोशन हर कदम पर उनकी त्वचा की देखभाल करता है।”
रागिनी हरिहरन (मार्केटिंग डायरेक्टर, ब्यूटी एंड पर्सनल केयर, हिमालया वेलनेस) ने कहा, “भारतीय महिला आइस हॉकी टीम के साथ यह अभियान वास्तव में दर्शाता है कि हमारा उत्पाद क्या है – धैर्य, देखभाल और सुरक्षा जो सबसे कठिन परिस्थितियों में भी बनी रहती है। यह हमारी उस प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है जिसमें नवाचार को प्रकृति से जोड़ते हुए उपभोक्ताओं की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप समाधान प्रस्तुत किए जाते हैं। महिला प्रीमियर लीग जैसी पहल का समर्थन करने से लेकर हमारे 1derwoman कार्यक्रम के माध्यम से मार्गदर्शन करने तक, हमारी प्रतिबद्धता हमेशा महिलाओं की क्षमता को पोषित करने और उनके सपनों को सशक्त बनाने की रही है। महिला सशक्तिकरण के अग्रदूत के रूप में, हमें उनके साथ खड़े होने पर गर्व है जो जुनून के साथ खेलती हैं, उद्देश्य के साथ नेतृत्व करती हैं और मैदान पर व मैदान व बाहर एक नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।”

हरजिंदर सिंह (महासचिव, आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने कहा, “बर्फ पर खेलने के लिए असाधारण शक्ति, एकाग्रता और दृढ़ता जरुरी होती है। हिमालया वेलनेस के साथ हमारी साझेदारी बिल्कुल उपयुक्त है – देखभाल और सुरक्षा का उनका दर्शन हमारे प्रशिक्षण और प्रदर्शन के प्रति हमारी भावना से मेल खाता है, जहां हम सीमाओं से परे जाकर सबसे कठिन परिस्थितियों में भी मजबूत बने रहते हैं।”
सुनीता मूर्ति (सह-संस्थापक, चैप्टर 5) ने कहा, “इस अभियान का उद्देश्य एक ऐसी कहानी गढ़ना था जो खेल की भावना को व्यक्तिगत देखभाल से जोड़ सके। #StrongWomenSoftSkin यह दर्शाता है कि जैसे खिलाड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए अपनी दृढ़ता और सहनशक्ति पर भरोसा करती हैं, वैसे ही त्वचा भी ऐसी देखभाल की हकदार है, जो हर परिस्थिति में मजबूती से साथ निभाए।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal