Wednesday , October 15 2025

बोरा इन्स्टीट्यूट : संस्थापक दिवस के रूप में मनाई गई स्व. डीपी बोरा की जयंती

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सीतापुर रोड स्थित बोरा इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट साइंसेज में मंगलवार को संस्थान के संस्थापक स्व. डीपी बोरा की जयंती संस्थापक दिवस के रूप में परिसर स्थित सभागार में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत, संस्था के प्राचार्य डाॅ० गिरीश चन्द्र पाठक, उप-प्राचार्य डॉ० ऋचा दुबे, विभागाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह एवं अन्य द्वारा डीपी बोरा, श्री राम दरबार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण से हुआ। तत्पश्चात उप-प्राचार्या डाॅ० ऋचा दुबे द्वारा सभी लोगों का स्वागत किया गया। 

विभागाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह ने डीपी बोरा के जीवन से सम्बन्धित पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अंजू यादव, स्नेहा मिश्रा एवं अनुष्का जायसवाल व अर्चना यादव ने गीत, सुभ्रांषी बाजपेई, अंजू यादव ने भाषण दिया। 

अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. गिरीश चन्द्र पाठक ने स्व. डीपी बोरा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से अवगत कराते हुए, विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा ग्रहण कर समाज व राष्ट्र के प्रति अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजक मण्डल व प्रतिभागियों को बधाई दी तथा आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सौम्या मिश्रा एवं आदित्य सौरभ पाण्डेय द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में संस्थान के विभागाध्यक्ष डाॅ० अनुभव तिवारी, कुलदीप द्विवेदी, प्राध्यापकगण देवव्रत मिश्र, राम दुलारे, अनुपम कृष्ण अवस्थी, डाॅ. उज़मा जायसी, मारिया, प्रीति श्रीवास्तव व शिक्षेणत्तर कर्मचारी ममता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।