Friday , September 25 2026

AKTU : बीटेक बीफार्मा का परीक्षा परिणाम घोषित

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सत्र 2024-25 के सम सेमेस्टर परीक्षा के प्रथम चरण के बीटेक एवं बीफार्मा के तृतीय वर्ष के छठें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्र अपना परिणाम विश्वविद्यालय के वन व्यू पर देख सकते हैं।