Sunday , September 14 2025

दयानंद यादव डिग्री कॉलेज : फेयरवेल और फ्रेशर पार्टी में मचाया धमाल

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। दयानंद यादव डिग्री कॉलेज अर्जुनगंज में फेयरवेल और फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सीनियर कमांडेंट एमके वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सत्र 2025 – 26 के बीए, बीकॉम एवं एलएलबी के प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत किया गया। 

विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने जमकर धमाल मचाया। नृत्य प्रतियोगिता, कैटवॉक, रैंप वॉक म्यूजिकल चेयर गीत आदि में खूब जलवा बिखेरा। कार्यक्रम के अंत में मिस फेयरवेल वैष्णवी शुक्ला, मिस्टर फेयरवेल विकास यादव तथा मिस्टर फ्रेशर हिमांशु, मिस फ्रेशर मुस्कान, प्रतियोगिता में ऋतिक एवं वंदन को बेस्ट डांसर के लिए सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने स्टूडेंट्स के बेहतर भविष्य की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले छात्र-छात्राओं रिया वैश्य, मीनाक्षी शुक्ला, शालिनी, प्रिया, सत्यम, आर्यन, लालजीत यादव, सचिन, तुषार, निशु विवेक, सौम्या कश्यप आदि का उत्साह वर्धन किया।

इस मौके पर अरविंद सोनी, शहजाद सिद्दीकी, महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत सिंह यादव, प्राचार्य डॉ. संदीप पटेल एवं शिक्षक डॉ. बबीता शुक्ला, सुमन वर्मा, मीनाक्षी शुक्ला, अंशुल मिश्रा, प्रतिज्ञा, डॉक्टर मोहम्मद अकबर, सौरभ वर्मा, अरविंद वर्मा, दीपक यादव, अविनाश यादव, भूपेंद्र सिंह वर्मा, देव अमर, सुभाष वर्मा मौजूद थे।