Monday , June 23 2025

विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा विद्या भारती

लखीमपुर (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। विद्या भारती के विद्यालय पं.दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (यू.पी.बोर्ड) में प्रचार विभाग की दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन 21-22 जून को हुआ। जिसका शुभारम्भ डॉ. सौरभ मालवीय (क्षेत्रीय मंत्री विद्या भारती पूर्वी उ.प्र. क्षेत्र), विमल अग्रवाल (प्रबंधक), रविभूषण साहनी (सह प्रबंधक), घनश्याम दास तोलानी (उपाध्यक्ष) अजय शुक्ला (सदस्य विद्यालय प्रबंध समिति), डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह (प्रधानाचार्य) ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया।

अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानचार्य डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह (क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख, विद्या भारती पूर्वी उप्र) ने कराया। प्रथम दिवस परिचयात्मक सत्र का आयोजन हुआ। जिसमें लगभग 60 प्रचार विभाग के प्रांत प्रमुखों एवं संकुल प्रमुखों ने इस कार्यशाला में आने का उद्देश्य एवं परिचय क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय को दिया। 

22 जून को प्रात: उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम की प्रस्ताविकी डॉ. सौरभ मालवीय ने रखी। उन्होंने बताया कि 20 जून को विद्या भारती ने नई दिल्ली स्थित constitution club of India में प्रचार संयोजक डॉ. राम कुमार भावसार की उपस्थिति में विद्या भारती की विशिष्ट गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। 

मुख्य अतिथि डॉ. किरनलता डंगवाल (प्रोफेसर लखनऊ विश्वविद्यालय) ने ए.आई., डीपफेंक, वेबसाइट ,फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि के बारे में बताते हुए कहाकि मनुष्य आजकल तकनीकी का दास हो गया है। ए.आई. आज के युग के प्रचार प्रसार का साधन है। हम मनन में क्या सोच रहे है, वह चित्र को पटल पे लाने का कार्य ए.आई.करता है। आज के समय में तकनीकी का ज्ञान न होना बड़ी पीड़ादायक बात है। हम लोग भी अपने प्रचार प्रसार में ए.आई. के टूल्स के द्वारा आकर्षक कंटेंट और सुंदर चित्र तैयार कर समाज में औरों से आगे निकल सकते है।

द्वितीय सत्र में अंशुल मल्होत्रा (मीडिया शिक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार) ने विषय फोटोग्राफी जर्नलिज्म के बारे में बताते हुए जानकारी दी कि हमे फोटो खीचते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तृतीय सत्र में डॉ. सौरभ मालवीय ने समाचार लेखन की विधि एवं तकनीक बताते हुए कहाकि कैसे हम कम शब्दों में आकर्षक भाषा में सुंदर समाचार लेखन कर सकते है।

 समापन सत्र में हेमचन्द्र (क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विद्या भारती पूर्वी उ.प्र.) ने प्रचार विभाग का दायित्व बताते हुए कहाकि आज का समय प्रचार का ही समय है। विद्या भारती विद्यार्थियों को ज्ञानवान, चरित्रवान, प्रखर राष्ट्रभक्त बनाने में सतत् सक्रिय रहने के साथ ही देश की आपदा व किसी भी परिस्थिति में सहयोग के लिए तत्पर पीढ़ी का निर्माण कर रहा है। विद्या भारती विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है।

इस अवसर पर रामजी सिंह (प्रदेश निरीक्षक, अवध प्रांत), सुरेश सिंह (संभाग निरीक्षक, सीतापुर संभाग), अरविन्द सिंह चौहान (प्रधानचार्य), शिप्रा बाजपेयी (प्रधानाचार्या स.ध.स.वि.म.बा.इंटर कॉलेज) एवं समस्त विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।