लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश द्वारा सिटी क्लब में योगशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

योगशाला का उद्देश्य योग के माध्यम से नागरिकों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना था। कार्यक्रम में योग विशेषज्ञों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास करवाए। उपस्थित लोगों ने बड़े उत्साह के साथ योगाभ्यास कर कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया। कार्यक्रम में योगाकुलम विकास नगर के योग गुरुओं ने लोगों को योग की शिक्षा दी।

इस कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक एसडी सिंह बैसवारा, प्रदेश संरक्षक सुशील निगम, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री सुशील सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक शुक्ला, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज दीक्षित, प्रदेश मंत्री एवं लखनऊ प्रभारी विनोद सिंह, प्रदेश उप मंत्री आरके सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री एसके मिश्रा, प्रदेश विधिक सलाहकार दीपक सिंह, प्रदेश प्रचार मंत्री किशन सिंह, जिला संरक्षक पंकज मौर्य, जिला अध्यक्ष विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष सौरभ वर्मा ,धर्मेंद्र मौर्य, विकास नगर अध्यक्ष योगेश चतुर्वेदी, महामंत्री हनुमंत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, नहर रोड महामंत्री मोहित सिंह सहित व्यापारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।