लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री मोहम्मद जीशान खान के नेतृत्व में चौक स्थित दरगाह शाहमीना शाह मजार पर कार्यकर्ताओं ने चादर चढ़ाकर उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री मोहम्मद जीशान खान ने गरीबों और बेसहारा लोगों को फल एवं मिष्ठान भी वितरित किया।

मोहम्मद जीशान खान ने कहा कि अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ कार्य कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि उनकी लोकप्रियता देश के कोने-कोने तक पहुंची है। देश के बाहर विदेशों में भी उनके मॉडल (बुल्डोजर) को सराहा जाता है। प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल तक पहुंचाकर गरीबों तक उसका लाभ सीधे उनको मिले यह व्यवस्था सीएम ने कठोरता से लागू की है।

इस मौके पर प्रदेश मंत्री मोहम्मद जीशान खान के अलावा नगर महामंत्री मोहम्मद अनीस, आरीज बेग, इरसाद बेग, तनवीर खान, सईद सागीर अहमद, मो. अज़मल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal