लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पहलगाम में हुये आतंकी हमले के विरोध में योगी सेना भारत ने मंगलवार शाम ओ.सी.आर. विधायक निवास बर्लिंगटन चौराहा से विधानसभा मार्ग होते हुए जीपीओ पार्क हजरतगंज तक शांति मार्च एवम मशाल जुलूस निकाला। इसके साथ ही गांधी प्रतिमा पर आतंकी हमले के मृतक पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गयी और पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर योगी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव वर्मा, महासचिव मोहित मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहाकि जिस प्रकार से पाकिस्तान समय-समय पर ऐसी ओछी हरकतें करते आ रहा है। अब समय आ चुका है भारत की सेना एवम भारत सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। यदि हमें कोई छेड़ेगा तो उसे हम छोड़ेंगे नहीं, इस भावना इस विचारधारा के साथ कार्य करना होगा तभी हिंदुस्तान में हिंदू और हिंदुस्तान सुरक्षित रहेगा।

महासचिव मोहित मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि जो अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या बांग्लादेशी मुसलमानो और पाकिस्तानियों को उत्तर प्रदेश से तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान रास्ता दिखाया जाए। महासचिव मानसी गुप्ता ने कहा कि यह एक गम्भीर विषय है। आतंकियों ने जिस प्रकार धर्म पूछकर हिंदुओ को टारगेट करके मारा है, इससे साफ जाहिर है कि पाकिस्तान हिंदुस्तान का कभी नही हो सकता है।
इस दौरान बाबा महादेव (राष्ट्रीय संरक्षक), ज्योति वर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), सूरज साहू (उपाध्यक्ष), प्रदीप पांडेय, राजन, गौरव, नीरज, मनीष, अनुष्का, मुदित, सूरज, विनीत आदि लोग मौजूद रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal