Tuesday , March 11 2025

ओमैक्स और बीटुगैदर ने वृंदावन में आयोजित की ‘बृज की होली’

वृंदावन (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारत के प्रमुख रियल ईस्टेट डेवलपर्स में से एक, ओमैक्स और इसके नए वर्टिकल, बीटुगैदर ने ओमैक्स ईटरनिटी, वृंदावन में ‘ब्रज की होली’ के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस जश्न में भगवान कृष्ण की भूमि, ब्रज में होली के आयोजन की परंपरा के साथ आगंतुकों को संस्कृति, संगीत और भक्ति का अमूल्य अनुभव प्राप्त हुआ। इस भव्य आयोजन में ओमैक्स के मुख्य अधिकारियों में रोहतास गोयल (चेयरमैन एवं नॉन-एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर, ओमैक्स लिमिटेड), सुशमा रोहतास गोयल (चेयरपर्सन, ओमैक्स फाउंडेशन), मोहित गोयल (मैनेजिंग डायरेक्टर, ओमैक्स लिमिटेड एवं फाउंडर, बीटुगैदर) तथा सुनील कुमार सोलंकी (बिज़नेस हेड, ओमैक्स लिमिटेड) शामिल थे।

कार्यक्रम में ब्रज में होली मनाने की अनूठी परंपरा प्रदर्शित की गई। ब्रज की लट्ठमार होली, जिसमें महिलाएं पुरुषों पर लाठियाँ बरसाती हैं, ने होली की प्राचीन परंपरा को जीवंत कर दिया। पूरे वातावरण में ढोल और नगाड़ों की गूंज थी तथा बॉलिवुड संगीत चल रहा था, जिसने जश्न और नृत्य का एक रोमांचक माहौल तैयार कर दिया। फूलों की बारिश और रंगों की बौछार ने इतना सुंदर दृश्य तैयार कर दिया कि पूरा आकाश जीवंत रंगों और पंखुडियों की फुहार के पीछे ढंक गया। पूरा वातावरण आध्यात्मिक उत्साह और खुशी से सराबोर था। यहाँ मौजूद लोगों को ब्रज के स्वादिष्ट व्यंजन भी परोसे गए, जिसने वृंदावन में स्वाद की समृद्ध विरासत का विश्वसनीय जायका पेश किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ड्रोन आर्ट शो था, जिसने रात के आकाश को आकर्षक विज़्युअल्स से जगमगा दिया। इसमें पारंपरिक त्योहारों के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला। इस जश्न में कई भव्य प्रदर्शन भी किए गए। जिनमें से एक इंडियाज़ गॉट टेलेंट (सीज़न 9) से बॉम्ब फायर क्रू और भारतीय संगीतकार, गायक एवं कंपोज़र, अखिल सचदेवा द्वारा बेहतरीन म्यूज़िकल परफॉर्मेंस शामिल थी। यह सभी आगंतुकों के लिए एक यादगार कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में 11,000 लोगों की मौजूदगी ने सामुदायिक अनुभवों का निर्माण करने की ओमैक्स की प्रतिबद्धता पर बल दिया।

इस जश्न के बारे में मोहित गोयल (मैनेजिंग डायरेक्टर, ओमैक्स लिमिटेड एवं फाउंडर, बीटुगैदर) ने कहा, ‘‘ब्रज की होली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि यह एक भावना है, जो लोगों को प्रेम, भक्ति और एकजुटता की भावना में जोड़ती है। ब्रजवासियों के रूप में हमारे परिवार की जड़ें इस पवित्र भूमि में गहराई से समाई हुई हैं। इस त्योहार का हमारे दिलों में एक विशेष स्थान है। मेरे पिता और ओमैक्स के संस्थापक रोहतास गोयल और मुझे गर्व है कि हम ब्रजवासी हैं। इस भूमि से हमारा जुड़ाव केवल इतिहास के कारण नहीं, बल्कि गहरी भावनाओं के साथ है। ओमैक्स में हम ऐसे अनुभव प्रदान करना चाहते हैं, जिनका दायरा रियल ईस्टेट के मुकाबले काफी विशाल हो। ऐसे अनुभव, जो समुदायों को मजबूत करें और हमारी साझा विरासत को गौरवान्वित करें। इस तरह के कार्यक्रमों द्वारा हमारा उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखना और उन्हें गौरवान्वित करना है। हम लोगों में अपनेपन की भावना का निर्माण करना चाहते हैं।’’

ओमैक्स अपने प्रोजेक्ट्स में समुदायों के लिए निरंतर जीवंत अनुभवों का निर्माण करता है। हम विश्वस्तरीय टाउनशिप्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाते हैं। इसके अलावा, कंपनी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो यहाँ के निवासियों एवं समुदायों के बीच खुशी, ऊर्जा और भाईचारे की भावना का विकास करें। ब्रज की होली से न केवल स्थानों का निर्माण करने, बल्कि फलते-फूलते समुदायों को आगे बढ़ाने की ओमैक्स की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है, ताकि भारत की सांस्कृतिक विरासत सदैव बनी रहे।