Friday , February 13 2026

लखनऊ पूर्वी : जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के इंदिरानगर स्थित इरम स्कूल में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह और विधायक ओपी श्रीवास्तव ने वृद्धजनों, गरीबों, असहायों और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानपरिषद सदस्य मुकेश शर्मा, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, महानगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग प्रदेश सह संयोजक दिलीप लोधी, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक राय, नरेन्द्र सिंह देवड़ी, रीना चैरसिया, सुमित खन्ना आदि लोग मौजूद रहे।