लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उप्र नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने विगत कुछ महीनों से बीमार चल रहे कर निरीक्षक श्रेणी 2 रमेश गिरी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुलाकात करने वालों में उप्र नगर निगम कर्मचारी संघ से मो.रेहान (संगठन मंत्री), राजीव कुमार (कार्य मंत्री) एवं राजीव रतन राय (मंत्री) शामिल थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि विगत कुछ महीने से कार्यों के दबाव की वजह से रमेश गिरी मानसिक रूप से पीड़ित होने के कारण अपना इलाज मैक्स हॉस्पिटल में करा रहे हैं। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों द्वारा इस बात का संज्ञान ना लिया जाना दुखद है। निरीक्षक श्रेणी-2 नगर निगम संवर्गीय सेवा का कर्मचारी होना क्या नगर निगम प्रशासन के लिए मानक पर नहीं हैं? इस प्रकार की घटना का नगर निगम प्रशासन को भी संज्ञान लेकर पीड़ित कर्मचारी का पक्ष जानने की कोशिश की जानी चाहिए। पदाधिकारियों ने नगर निगम प्रशासन से पीड़ित कर्मचारी की मदद किए जाने और जिम्मेदारों पर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal