लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। आबादी के बीच आ चुके श्मशान स्थलों की चाहरदीवारी बनवाने की श्रृंखला में मंगलवार को जानकीपुरम स्थित दो श्मशान स्थलों की चाहरदीवारी बनाने का कार्य शुरु हुआ। विधायक डा. नीरज बोरा ने जानकीपुरम द्वितीय वार्ड अंतर्गत छुइयापुरवा गांव में 71.53 लाख की लागत से बनने वाले दो श्मशान स्थलों के बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय तिवारी, पार्षद राजकुमारी मौर्या, पूर्व पार्षद कैलाश यादव, नगर कार्यसमिति सदस्य सतीश वर्मा, मयंक मिश्रा, सनी दीक्षित, अरविन्द लोधी, शशि लोधी, राजू गुप्ता, आशीष गुप्ता, कृपाशंकर मिश्र, केके पाठक, सौरभ त्रिवेदी, जितेन्द्र पाण्डेय, दिव्यांशी शुक्ला, रंजना दुबे, हर्षिका जायसवाल सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने जानकीपुरम क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए विधायक का आभार प्रकट किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal