लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। गोमती नगर स्थित शीरोज कैफे में प्रो. रूपा सिंह ने अपनी कहानी “रोज़लीन का मसीहा” का पाठ किया। वहां मौजूद साहित्य से जुड़े लोगों ने कहानी पाठ के बाद उस पर अपनी टिप्पणी की और विषय के लिए प्रोफेसर रूपा सिंह की सराहना की।
प्रोफेसर रूपा सिंह ने बताया कि कहानी धार्मिक पाखंड पर आधारित है। जो साहित्य से जुड़ी पत्रिका वनमाली में प्रकाशित हुई है। कहानी महिला शोषण से जुड़ी है। एक ऐसा समूह जो धर्म के नाम पर पाखंड करता है और महिलाओं का शोषण करता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal