लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान, जानकीपुरम विस्तार में शनिवार को “प्रशासनिक शब्दावली और भाषा का महत्व” विषय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में हिंदी अधिकारी डॉ. रेनू बाला (शोध अधिकारी) ने भाषा का महत्व विषय पर व्याख्यान और संस्थान में हो रहे शत-प्रतिशत हिंदी कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
प्रभारी अधिकारी डॉ. लिपिपुष्पा देबता ने प्रशासनिक शब्दावली पर विस्तार में व्याख्यान प्रस्तुत कर संस्थान में हो रहे शत-प्रतिशत हिंदी कार्यों की सराहना एवं समीक्षा की। कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने विचार साझा किये गए।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal