लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे 17वें यूपी महोत्सव में भीड़ उमड़ रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने जनता का आभार व्यक्त किया।

यूपी महोत्सव में प्रतिदिन दिन में कवि सम्मेलन, मुशायरा और कव्वाली से मंच सजा होता है तो शाम को सांस्कृतिक संध्या में कलाकार एक से बढ़कर एक प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर रहे हैं। वहीं विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लोगों को लुभा रहे हैं।

प्रगति पर्यावरण प्रदूषण ट्रस्ट द्वारा अयोजित गायन एवं नृत्य में प्रथम चरण की प्रतियोगिता हुई। जिसमें श्रेया मिश्रा, अपूर्वा यादव, अनिल अग्निहोत्री, शिवांश तिवारी, प्रमोद चंद्र, राम नरेश राठौर, गायत्री, रामकिशोर राठौर, अमन, अलीशा इदरीसी, खुशी, तनिष्का सैनी, शिवांगी, रिया कन्नौजिया और शालिनी ने भाग लिया।
मंच पर उस्मान सिद्दीकी, पूजा विमल, सीमा विरवानी और सीमा श्रीवास्तव ने अपने गीतों से यूपी महोत्सव में आए दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर प्रिया पाल, प्रीति लाल, पवन पाल और शाश्वत सिंह मौजूद रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal