लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में शुक्रवार को छठ पूजा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। जहां समाज के पदाधिकारियों एवं नगर निगम के कर्मचारियों ने छठ घाट की सफाई की।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के वेदप्रकाश राय, सुरेश कुशवाहा, विजय यादव, अवधेश, श्रीराम शर्मा तथा नगर निगम के किशोरी लाल (सहायक अभियन्ता) सहित अन्य ने श्रमदान किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal