Friday , September 20 2024

दुर्गेश राय हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारत हिंदू महासभा त्रिदंडी ने प्रबुद्ध प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दुर्गेश राय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा भावना सिंह को राष्ट्रीय मंत्री के साथ हिन्दू महिला महासभा उत्तर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि रेनू सिंह को हिन्दू महिला महासभा बस्ती का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी कार्यालय के प्रभारी प्रमोद त्रिवेदी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने दुर्गेश राय, रेनू सिंह तथा भावना सिंह को मनोनयन पत्र जारी किया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ला ने नवनियुक्त मनोनीत पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व में हिन्दू महासभा तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। जल्द ही राष्ट्र एवं प्रदेश के अन्य जगहों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।