देहरादून (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मानसून का मौसम आने पर खुशी तो होती है, लेकिन साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए ऋषिकेश योगा सेंटर के निदेशक व चीफ फूड थेरेपिस्ट संदीप सेमवाल ने कुछ खास टिप्स दिए हैं। आइए जानते हैं उनके सुझावों के बारे में।
पानी जरूरी है: मानसून में पानी पीना और भी ज़रूरी हो जाता है। दिन भर भरपूर पानी पिएं। इसमें नींबू या शहद मिला सकते हैं। पानी की शुद्धता का ख्याल रखें।
गर्म खाना खाएं: कच्चे या ठंडे खाने की जगह गर्म खाना ज़्यादा पचाने में आसान होता है। इससे मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।
सूप पिएं: अदरक, लहसुन और काली मिर्च वाले सूप का सेवन करें। ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
अदरक और लहसुन ज़रूर खाएं: इनमें एंटीबायोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इनका इस्तेमाल खाने में ज़रूर करें।
घी और मूंग दाल फायदेमंद हैं: संदीप सेमवाल के अनुसार, घी और मूंग दाल का सेवन करना चाहिए। मूंग दाल एंटीऑक्सीडेंट है और पाचन में मदद करती है। घी पाचन के लिए अच्छा होता है।
नारियल पानी और ताज़े जूस पिएं: केमिकल फ्री फलों के ताज़े जूस और नारियल पानी पी सकते हैं। नींबू-अदरक की चाय भी फायदेमंद है।
हल्का खाना खाएं: मानसून में हल्का खाना पचाने में आसान होता है।
क्या न खाएं: तेल वाला, प्रोसेस्ड खाना, ज़्यादा खट्टा-मिठा, स्ट्रीट फूड और मांस से बचें। ये पाचन को बिगाड़ सकते हैं।
संदीप सेमवाल द्वारा दिए गए इन टिप्स को फॉलो करके आप मानसून में स्वस्थ रह सकते हैं। याद रखें, सही खाना खाने से ही आप बीमारियों से बच सकते हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal