लखनऊ मेट्रो ने मनाया 10वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस
लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि. ने 10 वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। लखनऊ मेट्रो के ट्रांसपोर्ट नगर डिपो की कार्यशाला में योगगुरु के सानिध्य में योगाभ्यास किया गया। सुशील कुमार (प्रबंध निदेशक, यूपीएमआरसीएल), नवीन कुमार (निदेशक, रोलिंग स्टॉक), सीपी सिंह (निदेशक, वर्क एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर), प्रशांत मिश्रा (निदेशक, ऑपरेशन) ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित योग करने के लिए प्रोत्साहित किया। योगगुरु स्वामी अभिषेकदेव ने यूपीएमआरसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योगाभ्यास कराने के साथ योग के फायदे समझाए।

इस अवसर पर सुशील कुमार ने कहा कि “योग सिर्फ शरीर को स्वस्थ्य करने के लिए नहीं है बल्कि ये आंतरिक शांति एवं जीवन में संतुलन बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। आप जीवन में कितने भी व्यस्त हों लेकिन अपने स्वस्थ्य शरीर एवं मन के लिए कम से कम दिन में 1 घंटा आपको योग को देना ही चाहिए। योग की अहमियत अब पूरी दुनिया समझ रही है इसलिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। आइए हम सब भी मिलकर ‘स्वयं एवं समाज के लिए योग’ करें।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal