Friday , September 20 2024

भारतीय आदर्श योग संस्थान : योग प्रोटोकॉल का किया अभ्यास

अपने बच्चों में योग को संस्कार के रूप में स्थापित करें : संजय गुप्ता

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय आदर्श योग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा के नेतृत्व में गुरुवार को जनेश्वर मिश्रा पार्क में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया गया। भारतीय आदर्श योग संस्थान के महामंत्री राजकुमार राज ने बताया कि संस्था के संरक्षक एवम उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, छावनी परिषद के पूर्व पार्षद संजय दयाल वैश्य, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के महासचिव डॉ. एलके राय सहित योगाभ्यासियों ने योगाभ्यास किया।


संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा ने कहाकि योग के माध्यम से बड़े से बड़े असाध्याय रोगों को भी ठीक किया जा सकता है। निरंतर योग करने से अनिद्रा, बेचैनी, ब्लड प्रेशर, शुगर, माइग्रेन सहित तमाम बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत बिरादर के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रातः 6 से 8 बजे तक उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी परिसर में योग का कार्यक्रम होगा।


भारतीय आदर्श योग संस्थान के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहाकि हम सभी को अपने बच्चों में संस्कार के रूप में योग को स्थापित करना होगा। तभी आगे चलकर स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ भारत का निर्माण हो सकेगा। योग के माध्यम से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।


प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम में निरंतर योग करने वाले उत्कृष्ट योगाभ्यासियों को सम्मानित भी किया गया।योगाभ्यास करने वालों में चंद्रशेखर कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता, गोपाल गुप्ता, राधेश्याम चौरसिया, विनोद कुमार यादव, कर्नल डॉ. आलोक सिन्हा, कमलेश कुमार पाठक, मगन मिश्रा, डॉ. डीके सिंह, आरबी सिंह, संगीता सिंह, शोभना द्विवेदी, रीता पांडे, कल्पना भद्रा, शशि मणि त्रिपाठी, इसरार खान, राकेश साहू, ऋषभ मिश्रा, मधु पांडे, आनंद पांडे, शिव शंकर सोनवाल, शिवकुमार, गौरव जाजू, डाॅली वैश्य, गीता थापा, रुखसाना, उमा शर्मा, मीनू आहूजा, बीना यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे