Friday , September 20 2024

पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी संग हुई चित्रकला, स्लोगन, लेखन प्रतियोगिता

उप वन महानिरीक्षक प्राची गंगवार ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। विश्व पर्यावरण दिवस पर अलीगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा “भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पत्र सूचना कार्यालय के अपर महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि हरित जीवन और हरित शैली को अपनाकर हम सभी को पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लगातार पेड़ काटने और जंगल खत्म होने के कारण आज 45 डिग्री से 55 डिग्री तक का तापमान सामान्य हो गया है।


पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन कार्यालय के क्षेत्रीय डीडीजी विवेक सक्सेना ने बच्चों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पूरी कोशिश करनी चाहिए कि दैनिक कार्यों में हम पर्यावरण को नष्ट होने से बचाए। जमीन से खनिज, धातु का खनन करने के बाद उसके पुनर्स्थापन के बारे में भी हमें सोचना चाहिए। उन्होंने कहाकि आजकल सड़क पर हॉर्न बजाना एक फैशन हो गया है ये भी एक तरह का दूषण है।

कार्यक्रम में विजेताओं को केंद्रीय संचार ब्यूरो के निदेशक मनोज वर्मा ने सम्मानित किया। उप वन महानिरीक्षक प्राची गंगवार ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जगरूक करने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई। पहले वर्ग में क्लास 1 से 2 तक, दूसरे वर्ग में क्लास 3 से 5 तक और तीसरे वर्ग में तीसरे वर्ग में क्लास 6 वर्ग से 8 तक के बच्चों ने भाग लिया। इसके साथ ही केन्द्रीय भवन अलीगंज परिसर से रैली निकाली गई। इसके बाद पर्यावरण पर व्याख्यान कार्यालय परिसर में हुआ। इसी समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।