
लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अपराजिता जज्बा जीत का नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट परिवार की धूरी संभालती महिलाओं के हुनर को एक मंच प्रदान करने हेतु समर्पित समूह है। ट्रस्ट ने सोमवार को अपना प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान, गोमती नगर में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पदमश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने समूह के एक वर्ष पूरे होने पर पूरी टीम को बधाई दी।


विशिष्ट अतिथि संजीव जयसवाल ने कहाकि अपराजिता ने महिलाओं को उन्मुक्त उड़ान भरने का अवसर प्रदान किया है। विशिष्ट अतिथि मुकुल महान ने कहाकि हर अपराजिता के अंदर एक बेटी होती है जो आपको शौर्य और साहस देती है। मंच पर भिक्षुक साहित्यिक मंच के अध्यक्ष उमेश प्रकाश सक्सेना भी उपस्थित रहे।

समारोह में समाज की मुख्य धारा में योगदान देने वाली महिलाओ को शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।जिनमें ललिता पांडे (कला क्षेत्र), पुनीता भटनागर (समाज सेवा), प्रोफेसर निशी पांडेय (शिक्षा), अनीता भटनागर जैन (प्रशासनिक सेवा) को सम्मानित किया गया। डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. रीमा सिंन्हा, डॉ. पूजा, शाहीन, नीलू त्रिवेदी को अपराजिता अभिनंदन सम्मान से सम्मानित किया गया।

साथ ही विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं की विजयी अपराजिता सदस्यों को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह में समूह की गत वर्ष की उपलब्धियों के रुप में न्यूज लेटर एवं हिन्दी मास के पंचांग का लोकार्पण किया गया। इस मौके अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इसके साथ ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें अपराजिता संरक्षक नीता माथुर ने सभी सदस्यों को मतदान की शपथ दिलाई। स्वागत परिचय संस्था अध्यक्ष प्रो. सीमा सरकार ने दिया।

संस्थापक सचिव अनुपमा श्रीवास्तव ने समूह की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डा. क्षितिज एवं अपर्णा सक्सेना द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन समूह की संरक्षिका अंजली सक्सेना द्वारा किया गया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी संध्या श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal