Thursday , September 19 2024

होली मिलन समारोह में बिखरी पर्वतीय छटा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के तत्वावधान में वृन्दावन योजना में स्थित ज्ञान सरोवर विद्यालय में उत्तराखंड समाज द्वारा पारम्परिक होली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालोँ को सम्मानित किया गया। जिसमे अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के संस्थापक भवान सिंह रावत, मोती लाल नेहरू मेमोरियल सोसायटी के महामंत्री राजेश सिंह, पीजीआई के डॉ. कमलेश, राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. कृपाल दत्त जोशी, एडवोकेट जीडी भट्ट, समाजसेवी हेमन्त पंत एवं कमला कठैत शामिल हैं। 

बतौर मुख्य अतिथि मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर का स्वागत संरक्षक भगवान सिंह रावत, मुख्य संयोजक प्रताप सिंह जंगलिया, अवधेश कोठारी, अशोक असवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। कौशल किशोर ने सभी को होली मिलन की शुभकामनाएं देते हुए मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

छाया पंत एवं भारती बुटोला के मंच संचालन में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना देना होया खोली का गणेशा है… से हुई। उत्तराखंड का लोकप्रिय गाना सुघड़ी तेरी मुखड़ी चमचमा… पर लक्ष्मी पयाल, सुनंदा असवाल ने प्रस्तुति दी। उत्तराखंड का पारंपरिक झोडा नृत्य गंगा रावत, पुष्पा सावंत, प्रेमा बिष्ट, सीता, नीलम जुयाल, हेमन्ती मेहता, केशरी बिष्ट, रजनी राणा, विनीता तिवारी, संगीता खंतवाल, मालती रावत, अम्बा बिष्ट, विमला बिष्ट ने प्रस्तुत किया। 

होली मिलन समारोह में अवधेश कोठारी, हेमन्त सिंह गडिया, जगदीश बुटोला, प्रेम सिंह बिष्ट, आरपी जुयाल, महेन्द्र सिंह राणा, आरएस पयाल, महावीर खन्तवाल, रतन सिंह सांवत, प्रेम सिंह दिगारी, सुरेंद्र मालकोटी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।