Thursday , September 19 2024

उप्र आदर्श व्यापार मंडल : मतदाता जागरूकता अभियान का आगाज, ली ये शपथ

 

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने लखनऊ से “मतदाता जागरूकता अभियान” की शुरुआत की। अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पदाधिकारियो को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। व्यापारियों ने स्वयं वोट देने तथा दूसरों को वोट देने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। शपथ कार्यक्रम के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने पदयात्रा कर अयोध्या रोड की दुकानों जनसंपर्क किया और व्यापारियों को अनिवार्य रूप से मतदान के लिए जागरूक किया।

संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का प्रयास है कि लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान का प्रतिशत बढ़े। शत-  प्रतिशत मतदान के लिए संगठन प्रदेश के सभी जिलों में “मतदाता जागरूकता अभियान” चलाएगा। उन्होंने बताया मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पदयात्रा, मशाल जुलूस, पैदल मार्च, मतदाता जागरूकता रैली एवं जनसंपर्क किया जाएगा। लोकतंत्र में सबसे बड़ा अधिकार जनता के पास मतदान का अधिकार है, सभी को अनिवार्य रूप से मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

शपथ कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, प्रवीण मिश्रा, श्याम सुंदर अग्रवाल, अमिताभ श्रीवास्तव, कमल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुभाष कुमार, राजेश गुप्ता, सुमित सिंह, कृष्ण वीर सिंह, बंटू, दीपक चौहान, अनिला अग्रवाल उपस्थित थे।