Thursday , September 19 2024

राष्ट्रमाता संकल्प प्रतिष्ठा पदयात्रा में शामिल होंगे कलीम भारतीय

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय श्री शंकराचार्य एवं संतों की निकाली जा रही राष्ट्रमाता संकल्प प्रतिष्ठा पदयात्रा के समापन दिवस 28 मार्च को नई दिल्ली में आश्रम चैक से संसद भवन तक की यात्रा में सम्मिलित होंगे। महासंघ के कार्यालय प्रमुख राहुल पाण्डेय ने बताया कि इस यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारी मानवेन्द्र पाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री, महताब खान चांद, मृगेन्द्र भागवत, बल्देव ठाकुर, शैलेन्द्र कुमार सिंहा, जोशुवा देवराज गौड़ा सहित महासंघ, दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चरण सिंह सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। मालूम हो कि श्री शंकराचार्य व संतों की राष्ट्रमाता संकल्प प्रतिष्ठा पदयात्रा बीते 14 मार्च को गिरिराज परिक्रमा, वृन्दावन से प्रारम्भ हुयी थी।

अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने बताया कि गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिये निकाली जा रही इस पदयात्रा का समर्थन करते हुये पदयात्रा के आयोजकों को समर्थन-पत्र भी सौंपा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस तरह के विभिन्न कार्यक्रमों का समर्थन व सहयोग मुहिम को आगे बढ़ाने के लिये अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ सदैव तत्पर रहेगी।