Thursday , September 19 2024

होली उत्सव में दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, इन बेटियों के प्रयास को सराहा

लखनऊ (शम्भू शरण वर्मा/टेलीस्कोप टुडे)। जीवंत रंगों और उत्साहभरे माहौल के बीच सोमवार को होली उत्सव आयोजित किया गया। जिसमें एकता, सशक्तिकरण की भावना और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के अनमोल योगदान का जश्न मनाया गया। दीप प्रज्वलन के पश्चात प्रथम पूज्य श्रीगणेश वंदना “जयदेव जयदेवा मंगलमूर्ति…” पर समूह नृत्य की प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों संग होली गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकी। इनर व्हील क्लब लखनऊ ट्रांस गोमती, लघु उद्योग भारती लखनऊ महिला इकाई अवध प्रांत एवं स्वावलंबी  भारत अभियान और साथ में MCX द्वारा कमोडिटीज़ डेरिवटिव्स कार्य के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन का मुख्य आकर्षण ग्रामीण क्षेत्रों में व्यावसायिक सेवाओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान समारोह था। उनकी समर्पितता और समृद्धि को सलाम था, जो सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही थी।

महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से, एमसीएक्स ने महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित जागरूकता बातचीत आयोजित की। इस गहन सत्र का उद्देश्य महिलाओं को आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना था ताकि वे आर्थिक मंच को प्रभावी रूप से नाविगेट कर सकें। इस खुशहाल माहौल में रंगों की एक खूबसूरत नृत्य के माध्यम से होली के आत्मा को ग्रेसफुल गतियों और ब्रह्मणीय कपड़ों में प्रस्तुत किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि मौजूद ब्रह्मकुमारी राधा दीदी ने कहाकि महिलाएं हमेशा सशक्त रही है। मातृशक्ति परिवार के साथ ही समाज में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहाकि नारी ऐसी शक्ति है जो घर के साथ ही समाज व देश को भी सशक्त बनाती है। लेकिन आवश्यकता इस बात की है कि नारी अपनी शक्ति को पहचाने और आर्थिक रूप से भी सशक्त बनें। 

वरिष्ठ समाजसेविका नम्रता पाठक ने कहाकि यह आयोजन समाज में समावेशिता को बढ़ावा देने और हमारे समाज को आकार देने में महिलाओं की अमूल्य भूमिका को मान्य करने के संयुक्त प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण अपने आप में एक उदाहरण है। आज बेटियां व महिलाएं आत्मनिर्भर के साथ ही सशक्त भी बन रहीं है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं लघु उद्योग भारती की प्रांतीय अध्यक्ष रीता मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम का संचालन सुनीता रमन ने किया। शिखा गोयल, मोनिका भोनवाल, ममता वैश्य, प्रियंका, ऋतु द्विवेदी, शैली, किरण अग्रवाल, रिंकी वर्मा, प्रियेता, डा. शीतल वर्मा, प्रियंका गुप्ता, उर्वशी शुक्ल, विनीता गुप्ता, मोनिका जैन ने हौसला पूर्ण तरीके से कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।

इस दौरान शिवलर गोसाईगंज की बेटियों ने स्वनिर्मित पापड़, आर्गेनिक कलर सहित अन्य उत्पादों के स्टॉल भी लगाए। खास बात यह है कि मानसी वर्मा, निधि कश्यप, निशा कश्यप, वैशाली वर्मा ने बिना किसी के सहयोग के आपस में रुपये एकत्र कर इन उत्पादों को तैयार किया है। उनके मुताबिक हरे कलर को पालक व नीम, गुलाबी कलर को चुकंदर से बनाया गया है। वहां मौजूद महिलाओं ने न सिर्फ इन बेटियों के प्रयासों की सराहना की बल्कि उनके उत्पादों को भी खरीदा।