Thursday , September 19 2024

एयर इंडिया : महिला दिवस पर 15 ऑल-वुमन क्रू फ्लाइट का किया संचालन

कई एक्टिविटी के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लैंगिक समानता को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एयर इंडिया समूह ने कई गतिविधियों के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मनाया। महिला दिवस पर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रीजन में कुल 15 पूर्णतः महिला चालक दल उड़ानें संचालित की गईं। एयर इंडिया के कॉकपिट क्रू में 15 फीसदी से अधिक महिलाएं हैं यानी यह महिला पायलटों की सबसे बड़ी संख्या वाली एयरलाइन है।

एयर इंडिया के कार्यबल में 51 फीसदी महिला कर्मचारी हैं। एयर इंडिया की टाटा समूह में वापसी के बाद से पिछले दो वर्षों में, एयरलाइन की गतिविधियों के हर क्षेत्र में महिला कर्मचारियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस में, 13 फीसदी से अधिक पायलट महिलाएं हैं और कार्यबल में लगभग 50 फीसदी महिला कर्मचारी शामिल हैं।

एयर इंडिया समूह ने व्यापक जागरूकता और प्रेरणा के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और रोल मॉडल के साथ वेबिनार और लाइव सत्र के माध्यम से पूरे नेटवर्क में महिला कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए सप्ताह भर के कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

ग्राहकों के लिए एक विशेष संकेत के रूप में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने महिला दिवस के दिन अपने मोबाइल ऐप और वेबसाइट के माध्यम से सभी महिला यात्रियों को मुफ्त सीट सलेक्शन और प्रायोरिटी बोर्डिंग सर्विसेज दी। एयर इंडिया लॉयल्टी प्रोग्राम फ्लाइंग रिटर्न्स ने अपनी महिला सदस्यों को कतार को छोड़कर सिल्वर एज क्लब में अपग्रेड करने के लिए फास्ट-ट्रैक लिमिटेड टाइम ऑफर दिया है, जो उन्हें 15 फीसदी अधिक रिवॉर्ड पॉइंट, सेवाओं में कंप्लीमेंट्री अपग्रेड और प्रायोरिटी चेक-इन जैसे विशेष लाभ प्रदान करता है। .

इस वर्ष की महिला दिवस की थीम ’महिलाओं में करें निवेशः तेज होगी तरक्कीं’ जीवन के सभी पहलुओं में लैंगिक समानता और महिलाओं के कल्याण के महत्व को दोहराती है, जो टाटा समूह और एयर इंडिया के सभी कर्मचारियों को समान अवसर प्रदान करने के लोकाचार की ही बानगी है। विविधता और समावेशन से ही नवाचार और विकास होता है।

जहां एयर इंडिया अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए तीन उड़ानों सहित पांच गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित कर रही हैं, वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस दो अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों और आठ घरेलू गंतव्यों के लिए उड़ान भरेगी।

एयर इंडिया सेक्टर विमान

1 दिल्ली-बेंगलुरु-दिल्ली 320 फैमिली

2 दिल्ली-विजयवाड़ा-दिल्ली 320 फैमिली

3 दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को बी777

4 दिल्ली-बर्मिंघम बी787

5 दिल्ली-दुबई बी787

एयर इंडिया एक्सप्रेस सेक्टर विमान

1 तिरुचिरापल्ली – सिंगापुर

बी737 और 320 नियो का मिश्रण

2 दम्मम – मुंबई

3 चेन्नई-कोलकाता-चेन्नई

4 दिल्ली – गुवाहाटी – दिल्ली

5 हैदराबाद-अमृतसर-हैदराबाद

6 मुंबई – श्रीनगर – मुंबई

7 दिल्ली – गोवा – दिल्ली

8 दिल्ली – बागडोगरा – दिल्ली

9 बेंगलुरु-भुवनेश्वर-बेंगलुरु

10 बेंगलुरु – गुवाहाटी – बेंगलुरु