अयोध्या (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अंतर्राष्ट्रीय शांति के अग्रदूत डॉ. इंद्रेश कुमार (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संरक्षक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय अयोध्या प्रवास पर रहेंगे। 26 फरवरी को वह हवाई मार्ग से अपराहन 1 बजे महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहीं पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। उसके उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक तथा धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
डा. अनिल कुमार सिंह (अवध प्रांत प्रभारी, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) ने बताया कि भारत का मुसलमान भारत की राष्ट्रीय एकता अखंडता विश्व बंधुत्व एवं भाईचारा बनाने के लिए दृढय संकल्पित है। राष्ट्र की एकता के लिए धारा 370, तीन तलाक और श्री राम जन्मभूमि में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए डॉक्टर इंद्रेश के दिशानिर्देशन में निरंतर कार्य किया। वहीं जब आज श्रीराम जी का भव्य मंदिर बन गया है तो निरंतर दर्शन भी कर रहे है और करते रहेंगे। आज भारत का मुसलमान अपनी जड़ों से जुड़े और अखंड भारत तथा भारत विश्व गुरु बने इसके लिए कार्य कर रहा है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal