लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखंड रामायण पाठ के समापन, भगवान राम एवम भगवान जगन्नाथ की स्तुति और भव्य आरती संग शनिवार को 17 दिवसीय भारत हस्तशिल्प महोत्सव का आगाज हो गया। इस अवसर पर जगन्नाथ धाम मंदिर के प्रधान पुजारी स्वामी मधुसुदन सिंगारी एवम श्रीधाम अयोध्या के महाराज स्वामी प्रद्युमन प्रियाचार्य जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने अतिथियों को पर्यावरण को संरक्षित रखने के प्रतीक पौधा एवम श्री राम मंदिर का प्रतीकात्मक मॉडल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहाकि यह हम सबका परम सौभाग्य है कि 22 जनवरी को राम लला अपने घर में पधारेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत पुरी, ओडिशा से आई पुरी डांस एकेडमी की प्रस्तुतियों से हुई। बूम प्रोडक्शन द्वारा गणेश वंदना एवम राम भक्ति से सराबोर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी एवं कमलेश सिंह के साथ अरुण कुमार दुबे, प्रिया पाल, रागिनी जैसवाल, डॉक्टर माधुरी, पवन पाल, रामविलास, तीर्थ, जावेद खान, दर्शन सिंह, दिनेश गुप्ता, संतोष शर्मा, विनोद मिश्र, महेश यादव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, प्रिया सिंह चौहान, शिवम सिंह, ज्वाला, प्रभाकर, सरताज, लल्लन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना ने किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal