Friday , September 20 2024

उत्तर प्रदेश महोत्सव : सम्मान समारोह संग बही काव्य रसधारा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। जानकीपुरम में चल रहे आठवें उत्तर प्रदेश महोत्सव के सातवें दिन मंगलवार को एन्टी क्राइम एन्टी करप्शन ट्रस्ट के  सांस्कृतिक प्रकोष्ठ गंधर्व सांस्कृतिक कला मंच के द्वारा सामाजिक सेवा रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद राजनैतिक विश्लेषक दिलीप यशवर्धन, विशिष्ट अतिथि आईपीएस आलोक श्रीवास्तव और चन्दन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवम शिक्षक नंद किशोर मिश्रा ने की। चेयरमैन शैलेन्द्र मोहन ने बताया कि संगठन सामाजिक बुराईयों के बारे में लोगो को जागरूक कर रहा है। कार्यक्रम में संगठन के धूमसिंह रावत, शैलेश श्रीवास्तव, मंजूषा श्रीवास्तव, अलका मिश्रा, राज ऋषि शर्मा, रामजीत कनौजिया, राजेन्द्र यादव, संजय श्रीवास्तव, अभय वर्मा, प्रवीण चौधरी, सुहैल खान, एखलाक खान, सुशील श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, गीता सिंह, पीयूष सक्सेना, सविता सक्सेना, पियूष राजपूत, अभय मौर्या, पंकज सिंह, मिमिक्री कलाकार अमित कुमार, दुर्गेश कनौजिया, रितिका, संजीव सक्सेना, पंकज तिवारी, अजय यादव, निखिलेश सिंह, मुन्ना सिंह, रियल पिक्चर टाइम्स के संपादक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, बजरंग वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, भारतीय किसान राजनैतिक दल के अध्यक्ष शशिकांत शुक्ल, अब्बास अली, संजीत कुमार, राजेश राज गुप्ता, रोमा श्रीवास्तव, KGMU के Sr इंजीनियर अनुपम मिश्रा, जेपी मिश्रा, शिप्रा पटेल, इशिका श्रीवास्तव, सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित सक्सेना, स्नेहधरा की अध्यक्षा डॉ. अर्चना सक्सेना एवं अन्य का सम्मान किया गया। मिष्टी श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, इशिका श्रीवास्तव आदि बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

इसके बाद कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल द्वारा कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कोंच से आये कवियों अर्चना, हरि प्रकाश, दिनेश स्वर्णकार, चंद्र प्रकाश गुप्त, भास्कर सिंह माढ़े व नेहा खरे ने कविता पढ़कर तालियां बटोरी। संस्था के अध्यक्ष पारसमनी ने बताया कि यह सम्मान समारोह डॉ. गिरीश बिहारी, रामस्वरुप स्वर्णकार पंकज, किशोरी शरण सक्सेना, राजीव तलवाड़, कृष्ण गोपाल की स्मृति में किया गया।