Thursday , September 19 2024

यूपी महोत्सव : नववर्ष की पूर्व संध्या पर उमड़ी भीड़, जमकर की मस्ती

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पोस्टल ग्राउंड अलीगंज में चल रहे यूपी महोत्सव में नववर्ष की पूर्व संध्या पर भीड़ उमड़ी। इस मौके पर आयोजन समिति प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सभी को नववर्ष की बधाई दी। उन्होंने कहाकि ट्रस्ट अवध महोत्सव, यूपी महोत्सव और भारत हस्तशिल्प महोत्सव के साथ-साथ पूरे साल विभिन्न अवसरों पर सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देता है और आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। ट्रस्ट द्वारा पौधरोपण, पर्यावरण, धर्म, चिकित्सा, खेल, नृत्य गायन और सामाजिक कार्य में भागीदारी करने वालों को हमेशा प्रोत्साहित और सम्मानित किया जाता है। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा ओडीओपी विपणन योजना अन्तर्गत भारत हस्तशिल्प महोत्सव सहित अवध महोत्सव व यूपी महोत्सव को राज्य स्तरीय श्रेणी में शामिल कर लिया गया है।

संस्था के उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने कहाकि ट्रस्ट सभी कलाकारों को निशुल्क मंच प्रदान करता है जिससे वह अपनी प्रतिभा को निखार सके और प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि यूपी महोत्सव में एक छत के नीचे घरेलू उपयोग संबंधित सभी समान उपलब्ध हैं।

महोत्सव की आठवीं शाम रविवार को आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति लखनऊ द्वारा भव्य कवि सम्मेलन आयोजित करने के साथ ही रचनाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अलका गुप्ता प्रियदर्शनी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। अंत में संस्था के अध्यक्ष द्वारा सभी का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. अलका गुप्ता, कंचन लता पांडे, अमित सचान, डॉ. आनंदेश्वरी अवस्थी, रितु श्रीवास्तव एवं अनामिका सिंह ने शानदार काव्य पाठ कर मंच की शोभा बढ़ाई।

वहीं नृत्य मंथन स्कूल ऑफ डांस के तत्वावधान में सैम, सार्थक द्वारा गणेश वंदना, साक्षी, आराध्या, संचित द्वारा ओल्ड इज गोल्ड, आर्यन, सार्थक, सैम द्वारा लुंगी डांस, अनम, साक्षी, काशवी द्वारा सूफी नृत्य, आर्यन, सैम, संचिता, सार्थक, अद्विका द्वारा बॉलीवुड डांस, अनम, आराध्या व आर्यन के बॉलीवुड फ्यूजन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

डुएट परफॉमेंस महाभारत भरतनाट्यम सृष्टि और मीनाक्षी द्वारा प्रस्तुत किया गया। राजस्थानी डांस सृष्टि द्वारा, बॉलीवुड गानों पर डांस मीनाक्षी द्वारा और फोक डांस आकृति द्वारा किया गया। सोलो डांस कंपीटिशन जूनियर में दिव्यांशी, निमिषा, आयुष, भार्गव, समृद्धि, पीहू, सृष्टि और सोलो डांस कंपीटिशन सीनियर में आदित्य, शीतल, अर्पिता, रिद्धिमा, पूजा ने परफॉर्मेंस दी।

इस मौके पर दिलीप श्रीवास्तव, प्रिया सिंह चौहान, शिवम, अंजुम, पवन पाल, प्रेम श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना और हेमा खत्री ने किया।