Friday , September 20 2024

संस्कार गीतों में राम पर विमर्श संग 11 विभूतियां सम्मानित

यूपी महोत्सव में लोक विमर्श का पहला दिन

अन्योन्याश्रित हैं लोक और राम : डा. विद्याविन्दु सिंह

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मर्यादा पुरुषोत्तम राम पर केन्द्रित दो दिवसीय लोक विमर्श का पहला दिन संस्कार गीतों के नाम रहा। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा अलीगंज पोस्टल ग्राउण्ड में चल रहे यूपी महोत्सव के सांस्कृतिक पण्डाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत विदुषी प्रो. कमला श्रीवास्तव ने गणेश आवाह्न से किया। लोकविद् पद्मश्री डॉ. विद्या विन्दु सिंह ने संस्थान द्वारा घोषित वर्ष 2023 के सम्मान वितरित किए। संस्कार गीतों में भगवान राम की उपस्थिति का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहाकि लोक और राम के सम्बन्ध अन्योन्याश्रित हैं।

आयोजन का शुभारंभ वरिष्ठ लोक गायिका नीरा मिश्रा के निर्देशन में कलाकारों द्वारा मीराबाई के प्रसिद्ध भजन राम नाम रस पीजै रे मनुवा से हुआ। इसके बाद राम से जुड़े कई संस्कारों के गीतों की सामूहिक प्रस्तुतियां हुईं। पारम्परिक श्रीराम जन्म सोहर चैतहि के तिथि नौमी, पारम्परिक राम जन्म बधाई बधइया बाजै आंगने मां, छठी गीत राम जनम के छठवा दिन, बरही गीत राम लला केरि बरही मनावैं, अन्नप्राशन संस्कार का गीत सोने के कटोरा मा खीर लै आई, कर्णछेदन गीत राम जी का आजु कन्छेदन, मुण्डन गीत सोने के छुरवा गढावैं राजा दसरथ, भगवान राम के बाल रुप की चैती ठुमुकि चलत रघुरैया हो रामा के साथ ही श्रीराम भजन एहो रघुरैय्या जतनिया बताई देहो तथा राम नाम तू बोल रे मनुवा आदि गीतों से श्रोता मंत्रमुग्ध हुए।

कलाकारों में आभा शुक्ला, आभा मिश्रा, अर्चना गुप्ता, अपर्णा सिंह, अंजलि सिंह, अलका चतुर्वेदी, अर्चना श्रीवास्तव, अल्पना श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, अवनीश शुक्ला, भारती श्रीवास्तव, दिव्यांशी मिश्रा, दीपांजलि त्रिपाठी, देवेश्वरी पंवार, गौरव गुप्ता, ज्योति किरन रतन, ज्योति श्रीवास्तव, कुमकुम मिश्रा, कल्पना सक्सेना, कुसुम वर्मा, कविता सिंह, मधु माथुर, मीतू मिश्रा, मीना मिश्रा, मीरा कंथवाल, निधि निगम, निर्मला यादव, प्रीति श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव, रश्मि उपाध्याय, रेखा मिश्रा, रागिनी अग्रवाल, रीता पाण्डेय, रत्ना शुक्ला, रंजना शंकर, रचना गुप्ता, रेनू दुबे, रजनी मिश्रा, शिखा श्रीवास्तव, शकुन्तला श्रीवास्तव, सुषमा प्रकाश, सरिता अग्रवाल, सुधा द्विवेदी, सौरभ कमल, शैलजा श्रीवास्तव, शिखा राज, संगीता श्रीवास्तव, श्यामा गुप्ता, साधना पाण्डेय, सीमा अग्रवाल, सुनीता श्रीवास्तव, शशि सिंह, डॉ. शशिबाला मिश्रा, उषा पाण्डिया, वन्दना शुक्ला सम्मिलित रहे।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 11 विभूतियों को सम्मानित भी किया गया। लोक गायिका मंजू चक्रवर्ती को आरती पांडेय स्मृति सम्मान, रंजना शंकर को पद्मश्री डा.योगेश प्रवीन स्मृति लोक संस्कृति सम्मान, आगरा की प्रो. शेफाली चतुर्वेदी को प्रभा श्रीवास्तव स्मृति लोक कथा सम्मान, बुंदेलखंड की श्रीमती अर्चना गुप्ता को शोभा देवी स्मृति सम्मान, कानपुर की कल्पना सक्सेना को रमावती देवी स्मृति सम्मान, केजीएमयू के नेत्र रोग विभाग की पूर्व अध्यक्ष और गायिका प्रो. विनीता सिंह को सावित्री देवी स्मृति सम्मान, डा. अनिल गुप्ता को जेपी लम्बोदर स्मृति समाज सेवा सम्मान, राजनारायन वर्मा को सीताराम तिवारी स्मृति लोक संस्कृति अनुरागी सम्मान, किशन लाल शाह को श्रीकिशन गुप्ता स्मृति संगीत सेवा सम्मान, मीतू मिश्रा को प्रो. कमला श्रीवास्तव लोक संगीत ध्वजवाहक सम्मान तथा जीतेश श्रीवास्तव को पद्मश्री डॉ. विद्याविन्दु सिंह लोक संस्कृति ध्वजवाहक सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में कुमायूं कोकिला विमल पन्त, डा. करुणा पाण्डे, सुशील सीतापुरी, मुनालश्री विक्रम बिष्ट, पार्षद राघव राम तिवारी, एडवोकेट सतीश वर्मा, युवा समाजसेवी आशीष कुमार गुप्त, विनय गुप्ता, जादूगर सुरेश कुमार, नीलम वर्मा, एडवोकेट अजय कुमार, नैमिष सोनी, कवि कृष्णा सिंह, कौस्तुभ द्विवेदी, अरविन्द सक्सेना, एसके गोपाल सहित अन्य मौजूद रहे।