Sunday , May 3 2026
  • About us
  • Our Team
  • Privacy Policy
  • Contact us

Telescope Today | टेलीस्कोप टुडेTelescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal

  • Home
  • English News
  • देश-विदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • दिल्ली
    • गोरखपुर
    • बनारस
    • अन्य जिले
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • व्यापार
    • Banking
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • सोशलमीडिया
  • फिल्म
  • ज्योतिष
  • लेख
  • ई-पेपर

Bank of Baroda : बॉब ब्रो बचत खाता बनाएगा विद्यार्थियों को सशक्त, ये हैं फायदे

Telescope Today December 18, 2023

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे डेस्क)। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बॉब ब्रो बचत खाते की शुरुआत की है। यह एक ऐसा जीरो बैलेंस बचत खाता है जो विशेष रूप से 16 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आरंभ किया गया है। विद्यार्थियों की विशेष आवश्यकताओं के अनुरूप निर्मित बॉब ब्रो बचत खाते को इस्तेमाल करना आसान और सरल है, इसमें न्यूनतम शेष की आवश्यकता नहीं है, जीवनभर के लिए मुफ्त डेबिट कार्ड और कई अन्य लाभों के साथ यह विद्यार्थियों तक बैंकिंग की पहुंच को आसान बना रहा है।

बॉब ब्रो बचत खाता विद्यार्थियों के लिए कई ऑफ़र लेकर आया है, जिसमें कोई न्यूनतम शेष की आवश्यकता नहीं है। शिक्षा ऋण पर ब्याज दर में 15 बेसिस प्वाइंट्स तक की छूट है, शिक्षा ऋण पर प्रक्रिया शुल्क में पूर्ण छूट और इलेक्ट्रॉनिक्स, उपभोक्ता वस्तुओं, यात्रा, फूड, फैशन, मनोरंजन, लाइफस्टाइल, किराना और स्वास्थ्य जैसी श्रेणियों में शीर्ष ब्रांडों पर विशेष ऑफ़र के साथ जीवन भर मुफ्त रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड भी शामिल है।

युवाओं को केंद्र में रखते हुए हुए, बैंक ने आईआईटी मुंबई के वार्षिक छात्र उत्सव और एशिया के सबसे बड़े कॉलेज सांस्कृतिक उत्सव मूड इंडिगो (मूडी) के साथ विशेष बैंकिंग भागीदार के रूप में समझौता किया है। इस साल अपने 53वें संस्करण में, मूड इंडिगो 18 से 21 दिसंबर, 2023 तक देश भर के कॉलेज के विद्यार्थियों की मेजबानी करेगा।

इसके अलावा, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने मूड इंडिगो के विद्यार्थियों के लिए खास तौर पर स्पॉटिफ़ाई  के साथ साझेदारी भी की है। जो भी विद्यार्थी मूड इंडिगो के दौरान बॉब ब्रो बचत खाता खोलेंगे, तो उन्हें एक स्पॉटिफ़ाई मर्चेंडाइज का हैम्पर जीतने का मौका मिलेगा। 

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मुख्य महाप्रबंधक – रिटेल देयताएं और एनआरआई व्यवसाय श्री रवींद्र सिंह नेगी ने कहा, “आज के युवा अपने बैंक के साथ एक अधिक समृद्ध, व्यक्तिगत और फायदेमंद अनुभव की तलाश में हैं, जो सेवा के साथ सुरक्षा भी दे। बॉब ब्रो बचत खाता युवाओं को बैंकिंग की दुनिया में परिचित कराने के साथ उन्हें एक विशेष उत्पाद प्रस्तुत करता है, जो उनकी विशेष बैंकिंग आवश्यकताओं का ध्यान रखता है और उन्हें उन विशेषताओं और लाभों तक पहुंच प्रदान करता है जिन्हें वे सबसे अधिक महत्व देते हैं। बॉब ब्रो बैंकिंग को सरल बनाता है, जो उन्हें बचत और वित्तीय स्वतंत्रता की दिशा में आसानी से अपनी यात्रा शुरू करने में मदद करता है।”

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के विपणन और ब्रांडिंग प्रमुख, श्री वी जी सेंथिलकुमार ने कहा, “तेजी से बदलते परिदृश्य में, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ग्राहकों की नई पीढ़ी के लिए प्रासंगिक और सार्थक बने रहने के लिए लगातार विस्तार और बदलाव कर रहा है। हम पीढ़ियों तक चलने वाले स्थायी संबंध बनाने के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण को अपनाते हैं। मूड इंडिगो के साथ हमारा जुड़ाव इसी के अनुरूप है।”

Bank of Baroda: Bob Bro to create savings account to empower students these are the benefits 2023-12-18
Telescope Today

सम्बंधित समाचार

अंबेडकरनगर : सऊदी में पति की दूसरी शादी से आहत मां ने 4 बच्चों को ईंट से कूचकर मारा, बालकनी से कूदकर फरार

May 2, 2026

डाबर हाजमोला : खेल-खेल में फिटनेस सिखाएगी ‘मस्ती की पाठशाला’, बाल निकुंज में हुआ फन गेम्स

May 2, 2026

हर घर पहुंचेगा प्रगणक, डिजिटल होगी ‘जनगणना 2027’: शीतल वर्मा

May 2, 2026

ताजा समाचार

  • अंबेडकरनगर : सऊदी में पति की दूसरी शादी से आहत मां ने 4 बच्चों को ईंट से कूचकर मारा, बालकनी से कूदकर फरार

    May 2, 2026
  • छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी निष्क्रिय करते समय विस्फाेट से चार जवान बलिदान

    May 2, 2026
  • पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान : शाम पांच बजे तक 86 प्रतिशत मतदान, फलता में प्रदर्शन

    May 2, 2026
  • जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद एवं टोबैगो जाएंगे विदेश मंत्री

    May 2, 2026
  • वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में नड्डा बोले-यह क्षेत्र भविष्य में बड़ी आर्थिक छलांग लगाने के लिए तैयार, 2,792 एमओयू हुए

    May 2, 2026

स्वास्थ्य

  • मैक्स हॉस्पिटल : पत्नी ने दी किडनी, HIV पॉजिटिव पति को मिली नई जिंदगी

    April 29, 2026
  • मरीजों को सटीक इलाज देने की दिशा में एस.एल. रहेजा हॉस्पिटल का बड़ा कदम

    April 27, 2026
  • नई फार्मा कंपनी रे नियो फॉर्मा की शुरुआत, देशभर में सस्ती व प्रभावी दवाओं पर फोकस

    April 27, 2026
  • चित्रकला और रैली के जरिए मलेरिया उन्मूलन का संदेश

    April 25, 2026
  • विधायक डा. नीरज बोरा ने किया निर्माणाधीन अस्पताल का औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश

    April 25, 2026

अर्थ

  • डाबर हाजमोला : खेल-खेल में फिटनेस सिखाएगी ‘मस्ती की पाठशाला’, बाल निकुंज में हुआ फन गेम्स

    May 2, 2026
  • लुलु फनटुरा में हाई-एनर्जी ‘हाइपर ग्रिड’ गेम शुरू, रोमांच का नया अनुभव

    May 2, 2026
  • शालीमार ग्रुप ने श्रमिकों को योजनाओं से जोड़कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

    May 1, 2026
  • ‘अर्थ एक्सप्रेशंस’ के जरिए नई पीढ़ी ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी

    May 1, 2026
  • फराह खान के साथ क्लूक का नया कैंपेन, यात्राओं को बनाएगा और रोमांचक

    May 1, 2026

अपराध

  • अंबेडकरनगर : सऊदी में पति की दूसरी शादी से आहत मां ने 4 बच्चों को ईंट से कूचकर मारा, बालकनी से कूदकर फरार

    May 2, 2026
  • पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर लखनऊ उड़ाने की थी साजिश, QR कोड से आतंकी फंडिंग का डिजिटल बेनकाब

    April 3, 2026
  • पाकिस्तानी हैंडलरों से सीधा कनेक्शन! शब्बीर की गिरफ्तारी ने खोले बड़े राज….आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश

    March 30, 2026
  • दामाद के कुबूलनामे से हिला गई पुलिस, तीन साल तक छिपा रहा ससुर का ये राज

    March 29, 2026
  • संभल में लव जिहाद! नर्स का बार-बार रेप करता था डॉक्टर जैदी, गर्भवती होने पर खिलाता था गोलियां

    March 29, 2026

राज्य

  • अंबेडकरनगर : सऊदी में पति की दूसरी शादी से आहत मां ने 4 बच्चों को ईंट से कूचकर मारा, बालकनी से कूदकर फरार

    May 2, 2026
  • छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी निष्क्रिय करते समय विस्फाेट से चार जवान बलिदान

    May 2, 2026
  • पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान : शाम पांच बजे तक 86 प्रतिशत मतदान, फलता में प्रदर्शन

    May 2, 2026
  • जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद एवं टोबैगो जाएंगे विदेश मंत्री

    May 2, 2026
  • वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में नड्डा बोले-यह क्षेत्र भविष्य में बड़ी आर्थिक छलांग लगाने के लिए तैयार, 2,792 एमओयू हुए

    May 2, 2026

मौसम का हाल

LUCKNOW WEATHER

Share Market Live

Track all markets on TradingView

Quick Links

  • Home
  • About us
  • Our Team
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • धर्म/ज्योतिष
  • फिल्म

Join us on Facebook

Follow us on Twitter

Website Developed by - Prabhat Media Creations

wordpress theme powered by jazzsurf.com

© Copyrights 2026, All Rights Reserved to TelescopeToday.IN