Friday , September 20 2024

हिन्दुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव : नृत्य की धमाकेदार प्रस्तुति के नाम रही दसवीं शाम

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। स्मृति उपवन में माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की दसवीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद आनंद द्विवेदी (नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी) ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि डॉ. विवेक सिंह तोमर (नगर उपाध्यक्ष भाजपा), घनश्याम अग्रवाल गुड्डा (उपाध्यक्ष भाजपा), मानवेन्द्र सिंह (नगर अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा लखनऊ), यशवेन्द्र सिंह, पंकज सक्सेना, सुमित खन्ना, मनोज सिंह चौहान, महोत्सव के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह और गुंजन वर्मा, विनय तिवारी, रनवीर सिंह, हेमू चौरसिया, सचिन गुप्ता, नीरज यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या पर वेदांती ने वो कृष्णा है वो कृष्णा है… पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को कृष्णमय भक्ति भाव से विभोर कर दिया। तत्पश्चात हनु श्री ट्रस्ट से शांभवी ने माई भवानी… पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीता। मनमोहक प्रस्तुति के उपरांत बीआरटी डांस अकेडमी से आध्या, तूहीना, ईरा भारती ने फोक डांस (कजरी) पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बने झूले

झूलों से सजा हिन्दुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव का आयोजन स्थल जनता के आकर्षण का केंद्र बन गया है। स्मृति उपवन में चल रहे महोत्सव में फन जोन और फूड जोन अपनी पूरी रौनक में आ गए है। फन जोन में झूलों की आकर्षक रेंज में नाव झूला, ज्वाइंट व्हील, ब्रेक डांस, भूत गुफा, टोरा- टोरा, ट्वाय ट्रेन, रेंजर, ट्वाय कार, ट्वाय जीप, ट्वाय हेलीकॉप्टर, ग्राइंड बेल व कोस्टर झूला शामिल है। 

फूड जोन में पास्ता, पिज्जा, चाउमीन, मंचूरियन सहित लगभग एक दर्जन चटपटे आइटम मौजूद हैं। इसके अलावा फास्टफूड चिली पनीर, नूडल्स, मक्के दी रोटी सरसों के साग के साथ चाय व मोमोज उपलब्ध हैं। राजस्थानी फूड स्टाल पर आलू प्याज कचोरी, मूंगदाल कचोरी, मावा कचोरी, दही बड़ा के स्वाद का लुत्फ लोग ले रहे है।