Friday , September 20 2024

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले व्यापारी नेता, की ये मांग

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल, ट्रांसपोर्ट नगर ट्रांसपोर्ट यूनियन सहित अन्य संगठनों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता व ताज खान, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नाथ मिश्रा, राष्ट्रीय महामंत्री निलेश सिंह, ट्रांसपोर्ट नगर ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रभारी अमित शर्मा, पार्षद अशोक उपाध्याय शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रक्षामंत्री को दुशाला उड़ाकर, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत और सम्मान किया। व्यापारी नेताओं ने जीएसटी की दर एक समान किये जाने, डीजल पेट्रोल को भी जीएसटी के दायरे में लाये जाने, जीएसटी विभाग द्वारा बिना किसी शिकायत के व्यापारियों के यहां मारे जा रहे छापे पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। अजय त्रिपाठी ने बताया कि रक्षामंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और उसका निदान कराए जाने का आश्वासन दिया।