Saturday , October 24 2026

Lucknow University : चतुर्थ राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आगाज, 35 टीमों ने किया प्रतिभाग

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। चतुर्थ राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय में प्रारंभिक दौर के साथ शुरू हुई। प्रारंभिक दौर में देश के विभिन्न राज्यों की 35 टीमों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

2 चरणों में कठोर मूल्यांकन के बाद, 8 टीमों ने क्वार्टर-फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई किया। क्वार्टर फाइनल के बाद 4 टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। तय कार्यक्रम के अनुसार सेमीफाइनल, फाइनल और समापन समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा।

मूट कोर्ट में निर्णय लेने वाले न्यायाधीशों को विधि संकाय के प्रमुख और डीन प्रो. डॉ. बंशीधर सिंह और लखनऊ विश्वविद्यालय मूट कोर्ट एसोसिएशन के शिक्षक समन्वयक डॉ. राधेश्याम प्रसाद ने सम्मानित किया।