Friday , September 20 2024

जनविकास महासभा : रेनू सिंह बनी जानकीपुरम वार्ड तृतीय की अध्यक्ष

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। जनविकास महासभा ने रेनू सिंह को जानकीपुरम वार्ड तृतीय का अध्यक्ष नियुक्त किया है। गुरुवार को संगठन कार्यालय में रेनू सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर  जनविकास महासभा के संरक्षक अरविंद मिश्रा, अध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी, प्रदेश मंत्री अजय यादव, प्रदेश संगठन मंत्री दिव्या शुक्ला एवं विशेष आमंत्रित अंजनी कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे। रेनू सिंह ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड में जनविकास महासभा के साथ जुड़ कर क्षेत्रीय विकास कार्यों को करने के लिये तेजी से ना केवल प्रयास किये जायेंगे वरन अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक एवं क्षेत्रीय विकास में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक कर जनसहभागिता से जनविकास की ओर बढ़ाया जायेगा।