लखनऊ। राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने की कवायद तेज़ कर दी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने 2 जुलाई को विधायक निवास दारूलसफा में संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर राष्ट्रीय, प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक आहूत की है। जिसमें व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को ब्लॉक व तहसील स्तर पर पहुंचाने और आगामी चुनाव में संगठन की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श भी होना है। उसके बाद मज़दूरों, व्यापरियों एवं आउटसोर्सिंग जैसे प्रमुख मुद्दों पर मीडिया से वार्ता भी करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने कहाकि युवाओं की भूमिका व भागीदारी सुनिश्चित कर उनके बेहतर भविष्य, सम्मान, स्वाभिमान, अधिकार, सरंक्षण, संवर्धन हेतु न्याय मिलने तक, उनकी बुनियादी सवालों के समाधान तक सड़क पर युवा संसद एवं महापंचायत कार्यक्रम जारी रहेगा। बैठक में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा एवं समीक्षा कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए भविष्य की रणनीति तय की जायेगी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal